मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार के गठन के बाद अब मोहन यादव की कैबिनेट का लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि मोहन यादव कैबिनेट में कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। बीजेपी एक बार फिर से चौंकाने वाला फैसला ले सकती है।
भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को सबसे बड़ा झटका दिया। इस बार पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को सीएम बनाया है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि मोहन यादव की कैबिनेट में भी शिवराज सिंह चौहान को झटका लग सकता है। मोहन यादव की कैबिनेट में उन नेताओं को बाहर किया जा सकता है जो शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल थे। चौंकाने वाले फैसले लेने में माहिर बीजेपी मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका दे सकती है।
मोहन यादव कैबिनेट में कई नए चेहरों को मौका