मध्यप्रदेश के धार में भोजशाला में चल रहे ASI के सर्वे के दौरान शनिवार को 9 अवशेष सर्वे टीम को मिले हैं। हिंदू पक्ष का दावा है कि जो अवशेष शनिवार को मिले हैं उनमें जटाधारी शिव शंकर की मूर्ति और सात फन वाली शेषनाग की मूर्ति भी है। जो अन्य अवशेष मिले हैं उनमें कलश व स्तंभ हैं। भोजशाला के उत्तर-पूर्वी हिस्से में मिट्टी हटाने के दौरान ये अवशेष मिले हैं।
भोजशाला में सर्वे के 93वें दिन मिट्टी हटाने के दौरान कुल 9 अवशेष मिले, इनमें शेषनाग और जटाधारी शंकर भगवान की मूर्ति भी शामिल हैं ।