प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदौर में हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के लगभग 224 करोड़ रुपये के चेक आधिकारिक परिसमापक और हुकुमचंद मिल के श्रमिक संघ के प्रमुखों को सौंपे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा कनकेश्वरी मैदान में आयोजित होने वाले ‘मजदूरों का हित, मजदूरों को समर्पित’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरे लिए देश में चार जातियां सबसे बड़ी हैं- गरीब, युवा, महिलाएं और मेरे किसान भाई। गरीबों की सेवा, श्रमिकों का सम्मान और वंचितों को मान हमारी प्राथमिकता है।’ इंदौर की तारीफ में कहा, ‘स्वच्छता और स्वाद के लिए मशहूर इंदौर कितने ही क्षेत्रों में अग्रणी रहा है।’ इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदौर में हुकुमचंद मिल के श्रमिकों के लगभग 224 करोड़ रुपये के चेक आधिकारिक परिसमापक और हुकुमचंद मिल के श्रमिक संघ के प्रमुखों को सौंपे।