मध्य प्रदेश के मंडला जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि यहां कांग्रेस नेता और नगर पालिका उपाध्यक्ष के घर से पुलिस ने 14 लाख की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने नगर पालिका उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस नपा उपाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा के घर में भारी मात्रा में अवैध शराब रखे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घर पर दबिश दी और मौके से 173 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की।
कांग्रेस नेता और नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा के घर से पुलिस ने 14 लाख की अवैध शराब जब्त की है।
Comments (0)