राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होने है और कल यानी की 23 नवंबर के शाम 5 बजे तक चुनावी शोर गुल थम जाएगा। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां जमकर चुनावी रैली व जनसभाएं कर रही है। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष की सरकार दोनों ताबड़तोड़ रैली कर रही है। इसके साथ ही दोनों ही दलों के नेताओं के बीच जुबानी तीर भी खूब चलाए जा रहे हैं।
शिवराज सिंह पर कमलनाथ का तंज
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान के राजस्थान में चुनाव प्रचार को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने तंज कसा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने तंज भरे अंदाज में कहा कि, शिवराज जी, अब मध्य प्रदेश में आपको कोई नहीं सुन रहा तो आप राजस्थान में जाकर अपनी झूठ मशीन का अभियान चला रहे हैं। आप राजस्थान को बताइए कि, मध्य प्रदेश को आपने घोटालों महिला अत्याचार आदिवासी अत्याचार और बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया।
शिवराज ने एमपी को घोटाला प्रदेश बना दिया
एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ ने आगे कहा कि, आप ( शिवराज सिंह ) सुनाइए कि, कैसे आपने डंपर घोटाला , व्यापम घोटाला, महाकाल लोक घोटाला , पटवारी भर्ती घोटाला, आरक्षक भर्ती घोटाला और मध्य प्रदेश का नाम घोटाले से बदनाम कर दिया। ना तो मध्य प्रदेश की जनता अब आपकी बातों पर भरोसा करती है और ना ही राजस्थान की जनता आपकी घोषणा मशीन को सुनने में समय बर्बाद करेगी।
Comments (0)