मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर किसकी जीत होगी, इसका फैसला कुछ देर में हो जाएगा। भाजपा ने इस सीट से वर्तमान वन मंत्री रामनिवास रावत को चुनावी मैदान में उतारा। वहीं, कांग्रेस ने बाजी पलटने के लिए सामान्य सीट पर आदिवासी कार्ड खेलकर मुकेश मल्होत्रा पर भरोसा जताया। अब कुछ घंटों में फैसला हो जाएगा कि कौन यहां झंडा गाड़ता है। भाजपा ने श्योपुर जिले की विजयपुर से रामनिवास रावत पर भरोसा जताया है। वन मंत्री रावत इसी सीट पर डबल हैट्रिक यानी 6 बार जीत दर्ज कर चुके हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़कर भाजपा के बाबूलाल मेवरा को 18 हजार 59 वोटों से हराया था।
मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर किसकी जीत होगी, इसका फैसला कुछ देर में हो जाएगा। भाजपा ने इस सीट से वर्तमान वन मंत्री रामनिवास रावत को चुनावी मैदान में उतारा।