प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत देश भर में लगाए जाने वाले 140 करोड़ पेड़ लगाने के अभियान में भी इंदौर ने नंबर एक पर आने की योजना बना ली है। यहां 7 से 14 जुलाई के बीच 51 लाख पौधारोपण करने का अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत रविवार 16 जून को प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे। यह अभियान प्रदेश के नगरीय विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है, जो अपनी सीमा से बाहर जाकर भी पेड़ लगाएगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इस अभियान को पूरा करने के लिए अब तक शहर के अलग - अलग शासकीय विभाग, संस्थाओं, समाज, इंडस्ट्रीज, व्यापारिक संगठन, रहवासी संघों के साथ 50 बैठकें की जा चुकी है।
इसे पूरे शहर का मिशन बना दिया है। यह विश्व का सबसे बड़ा पौधारोपण अभियान बनने वाला है। इंदौर में 3000 लोकेशन पर पौधे लगाए जायेंगे, जिनकी मैप पर जियो टैगिंग भी की जाएगी। इसकी वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति देख सकेगा, उसके घर के नजदीक कहा प्लांट लगा रहे है। जमीन देखकर पौधे लगाएंगे कोन सा पौधा कहां लगेगा यह तय किया जा चुका है। पौधारोपण के लिए गड्ढे करने के लिए 20 पोकलैंड, 25 जेसीबी, 250 मजदूर जुटे हुए हैं। अलीराजपुर और झाबुआ से भी एक्सपर्ट आयेंगे जो रेवती पर प्लांटेशन करेंगे। यह शहर की मानसिकता बदलने का अभियान है। इसमें हम एक प्रयोग करने वाले हैं, एक व्यक्ति 10 पेड़ लगाए। हमारे पूर्वजों के नाम छोटे छोटे वन बने, रामायण के सभी पात्रों के नाम से भी छोटे वन बनाएंगे।
यह विश्व का सबसे बड़ा पौधारोपण अभियान बनने वाला है।
Comments (0)