Chhath Puja 2023: बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ ही एमपी में भी बहुत ही धूमधाम के साथ छठ महापर्व मनाया गया है। राजधानी भोपाल, इंदौर, खरगोन, जबलपुर आदि शहरों में भी छठ महापर्व का उल्लास देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर में बीते कुछ वर्षों से भव्य आयोजन हो रहे है।
इंदौर में छठ का त्योहार बड़ी ही धूमधाम व उमंग और हर्षोल्लास से मनाया गया है। नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस पर्व के दूसरे दिन महाप्रसाद खरना बनता है।