मध्य प्रदेश में भी बीजेपी ने संगठन चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। कुछ नेताओं को चुनावी प्रक्रिया नियुक्त भी किया गया है। क्योंकि बीजेपी प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन में बदलाव करने वाली है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल सकता है। क्योंकि बीजेपी में राष्ट्रीय स्तर पर भी चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मध्य प्रदेश बीजेपी में संगठन चुनाव के लिए बीजेपी आलाकमान ने पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर को प्रदेश चुनाव अधिकारी बनाया है, पूर्व विधायक जीतू जिराती को सह चुनाव अधिकारी बनाया है। इसके अलावा विधायक अर्चना चिटनीस, रजनीश अग्रवाल, प्रभुलाल जाटवा को भी जिम्मेदारी मिली है। ये सभी नेता प्रदेश में संगठन चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे। बताया जा रहा है कि सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद भाजपा संगठन में चुनाव होगा।