छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम से गिनती 8:30 बजे से शुरू हो गई। प्रदेश की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर मतदान हुआ था। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है।
छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम से गिनती 8:30 बजे से शुरू हो गई। प्रदेश की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर मतदान हुआ था। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। वहीं पहले रुझानों में भाजपा के सुनील सोनी आगे चल रहे हैं। रायपुर दक्षिण के लिए हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए सेजबहार स्थित स्ट्रांग रूम में सुबह आठ बजे से मतगणना की शुरू हुई। सबसे पहले डाकमत पत्रों से गणना शुरू हुई। इसके लिए एक टेबल अलग से लगाया गया है।शाम पांच से छह बजे तक गिनती पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Comments (0)