शनिवार को छत्तीसगढ़ के सभी संभाग में पारा बीते साल का रिकॉर्ड तोड़कर नीचे गिर गया है। जगदलपुर में शनिवार को सबसे कम पारा 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। बीते साल नवंबर में 15 डिग्री से पारा नीचे नहीं गिरा था। रायपुर में इस सीजन का सबसे कम पारा 14.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जो बीते साल 17.5 तक ही कम हुआ था।
बिलासपुर में अब तक 13.2 डिग्री तक गिरा है, जबकि बीते साल का पारा 15.6 डिग्री तक ही कमी आई थी। पेण्ड्रारोड में शनिवार को अब तक 09.4 डिग्री पर पारा रहा। जो बीते साल में 12.4 डिग्री तक गिरा था। अंबिकापुर में पारा शनिवार को 08.4 डिग्री था। जो बीते साल नवंबर में सबसे कम पारा 9.8 तक ही गिरा था।

Comments (0)