भोपाल, भारत वन स्थिति रिपोर्ट यानि आईएसएफआर 2023 ने मध्य प्रदेश के लिए चिंताजनक रुझान प्रकट किए हैं। वन क्षेत्र में उल्लेखनीय गिरावट ने सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा वन और वृक्ष क्षेत्र है पर रिपोर्ट के अनुसार इसमें 612.4 वर्ग किलोमीटर से ज़्यादा की कमी आई है। एमपी उन कुछ राज्यों में से एक है, जहां नकारात्मक रुझान देखने को मिला है, जबकि राष्ट्रीय वन क्षेत्र में 2021 में पिछले आकलन के बाद से 156.4 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।
भारत का कुल वन और वृक्ष क्षेत्र 8,27,356.9 वर्ग किलोमीटर है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 25.2% है। इसमें कुल 7,15,342.6 वर्ग किमी (21.7%) वन क्षेत्र और 1,12,014.3 वर्ग किमी (3.4%) वृक्ष क्षेत्र शामिल हैं। , मध्य प्रदेश की गिरावट को इसके पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।
आईएसएफआर 2023 की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के वन क्षेत्र में 612.4 वर्ग किमी की चिंताजनक गिरावट देखी गई है।
Comments (0)