18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है। आज सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को लोकसभा स्पीकर के उम्मीदवार का प्रस्ताव रखा जाएगा। वहीं भाजपा आज मंगलवार के दिन आपातकाल को काला दिवस के रूप में मना रही है।
दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर होर्डिंग पर ’25 जून 1975 लोकतंत्र का काला दिवस, कभी न भूलने वाला आपातकाल’ लिखा है।