इंदौर जिले में विधानसभा चुनाव में अलग-अलग ड्यूटी निभाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को पहली बार चुनाव खत्म होते ही मानदेय के भत्तों का भुगतान किया गया। जिले में 9984 कर्मचारियों और अधिकारियों को 98 लाख से अधिक राशि का भुगतान एक क्लिक में उनके खाते में कर दिया गया। शेष एक हजार अधिकारी, कर्मचारियों के खाते में आज राशि जमा होगी। इनके बिल पहले ही जमा हो चुके हैं।
इंदौर में हुए अब तक के सभी तरह के निर्वाचन के इतिहास में पहली बार निर्वाचन कर्मियों को उनके मानदेय का भुगतान मतदान समाप्ति के बाद तुरंत कर दिया गया। इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आरपी अहिरवार ने बताया कि अधिकारी, कर्मचारी लगातार मतदान कार्य जिम्मेदारी से कर रहे थे।
इंदौर जिले में 10998 कर्मचारियों को भुगतान किया जाना था। शुक्रवार को 9984 कर्मचारियों और अधिकारियों को 98 लाख 66 हजार 750 रुपये का भुगतान कर दिया गया। शेष एक हजार कर्मचारियों को अधिक समय होने से भुगतान नहीं हो पाया।
शनिवार और रविवार के अवकाश के कारण भुगतान नहीं हुआ। सोमवार को एक क्लिक में उनके खाते में राशि जारी होगी। इस बार जिले में मानदेय के रूप में एक करोड 19 लाख का भुगतान किया जाना है।

Comments (0)