146 सांसदों के निलंबन के फैसले के खिलाफ विपक्षी दलों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर गई है। देश के साथ ही एमपी में भी कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है। राज्य की राजधानी भोपाल समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता शामिल है। इस दौरान एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा हैं।
मुझे भी बिना कारण विधानसभा से निलंबित किया गया
PCC चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, आम नागरिक का अपने विचारों को स्वतंत्रता से रखना लोकतंत्र की खासियत है। सत्ता और विपक्ष देश की आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक विकास के लिए 2 पटरियां है। केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि, मैं मानता हूं कि, विधानसभा और लोकसभा लोकतंत्र का मंदिर है। जनता को भरोसा होता है कि, अगर लोकसभा या विधानसभा में सवाल उठा है तो उसका निराकरण होगा। कांग्रेस नेता ने इस दौरान यह भी कहा कि, बीजेपी ने इस विश्वास को चकनाचूर किया है। मुझे भी बिना कारण विधानसभा से निलंबित किया गया।
पीएम मोदी अपने नेताओं की ही नही सुन रहे
जीतू पटवारी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, पीएम मोदी अपने नेताओं की ही नही सुन रहे, सीएम चयन में तानाशाही हुई। सीएम के लिए किसी का चेहरा दिखाकर, दूसरे को सीएम बना दिया गया। उन्होंने कहा कि, शिवराज सिंह का चेहरा दिखाकर चुनाव लड़ा गया। यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो क्या है ? अपनी पार्टी में ही पीएम मोदी तानाशाही ला रहे है। क्या विधायकों के मन से सीएम का चयन हुआ ?
फिर उठे EVM पर सवाल
इसके अलावा एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने ईवीएम पर फिर से सवाल उठाए है। PCC चीफ ने कहा कि, आज चुनाव प्रणाली पर प्रश्न उठने लगे है, लोकतंत्र में EVM पर कैसे-कैसे सवाल उठने लगे है। कई कोर्ट में केस लगे है। हमारे देश में जिस तरह के चुनाव रिजल्ट आते है उस पर विश्वास नहीं होता, आम आदमी को विश्वास नहीं होता।
Comments (0)