मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर ने 8 दिन से चली आ रही अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी। वे बीते आठ दिनों से लगातार सरदार सरोवर बांध के डूब प्रभावितों के मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल कर रही थीं, शनिवार को धार जिले के कुक्षि ब्लॉक के ग्राम खेड़ा के अनशन स्थल पर पहुंचे कलेक्टर और एसपी ने मेधा पाटकर की बात एनवीडीए कमिश्नर दीपक सिंह से करवाई। जिसके बाद मिले आश्वासन के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया।
मेधा पाटकर ने भूख हड़ताल खत्म कर प्रशासनिक अमले से कहा कि अब हमें आश्वासन नहीं, निर्णय लेकर धरातल पर कार्य चाहिए। अगर, फिर से 2023 जैसे डूब के हालात बनते हैं, तो इस बार वह जल सत्याग्रह करेंगी।