जबलपुर, गर्मी के तीव्र प्रकोप के चलते परियट, खंदारी जलाशय का जल स्तर तेजी से घट रहा है। इससे शहर की आधी आबादी की पेयजल आपूर्ति पर संकट मंडरा रहा है। जलाशयों में करीब एक माह का ही पानी अब बचा है। भले ही शहर से लगा हुआ बरगी डेम हो लेकिन पानी की कमी इन दोनों जलाशयों से ही पूरी हो रही है। निगम प्रशासन भी अब जल्द मानसून आने का इंतजार कर रहा है।
गर्मी के तीव्र प्रकोप के चलते जलाशयों का जल स्तर तेजी से घट रहा है।