खरगोन, मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला अस्पताल में सर्पदंश से पीड़ित की झाड़ फूंक का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि खरगोन जिला अस्पताल में आज एक बाबा का इलाज सामने आ गया। जिला अस्पताल प्रबंधन ने वीडियोज वायरल होने के बाद जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
बड़वानी अस्पताल में सर्पदंश के मरीज का झाड़ फूंक से इलाज करने के बाद खरगोन जिला अस्पताल ऐसा मामला आया सामने। हॉस्पिटल में एक बाबा ने मरीज का तेल लगाकर इलाज करते हुए देखे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। सिविल सर्जन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।