महिलाओं को लुभाने वाली भाजपा और कांग्रेस की घोषणाओं के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुदनी में महिला मतदान 2.6 प्रतिशत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के क्षेत्र छिंदवाड़ा में 1.38 प्रतिशत बढ़ा है। इस चुनाव में बुदनी में महिला मतदान 82.77 और छिंदवाड़ा में 80.92 प्रतिशत रहा।
अनुसूचित जनजाति (अजजा) वर्ग के लिए आरक्षित 47 सीटों में 12 सीटों को छोड़कर बाकी में महिला मतदान प्रतिशत बढ़ा है। वर्ष 2018 की तुलना में आदिवासी सीटों में सर्वाधिक सात प्रतिशत की बढ़ोतरी लखनादौन और इसके बाद पांच-पांच प्रतिशत सिहोरा और बरघाट में हुई है। वहीं, पिछले चुनाव की तुलना में आदिवासी सीटों में मतदान में सर्वाधिक चार प्रतिशत की कमी बड़वानी में आई है। 47 में से 25 आदिवासी सीटों में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। इनमें सर्वाधिक 87.8 बरघाट में है।
बता दें कि इस चुनाव में 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ है जो अब तक रिकार्ड है। इसके पहले सर्वाधिक 75.63 प्रतिशत मतदान वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में हुआ था। इस बार 78.22 पुरुषों और 76.03 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है।

Comments (0)