केंद्रीय कृषि मंत्री और बुधनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान काफी भावुक हो गए। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज मैं बहुत भावुक हूं। मैंने मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। मैं बुधनी से विधायक था और बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे रोम-रोम में रमती है, मेरी हर सांस में बसती है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, मैंने बुधनी से ही अपने सार्वजनिक जीवन का प्रारंभ किया था। बचपन से ही आंदोलन किए और फिर जनता का प्यार लगातार मिलता चला गया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, बुधनी की जनता की सेवा मैंने पूरे मन से की है, क्योंकि जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है और इस जनता ने भी मुझे भरपूर प्यार दिया है।
Comments (0)