छतरपुर, लवकुशनगर में ग्रेनाइट कंपनी डीजी मिनरल्स वर्ष 2017 से स्कूल-कॉलेज और घने रहवासी इलाके से 200 मीटर से भी कम दूरी में उत्खनन कर रही है। ग्रेनाइट कंपनी को डिया (डिस्ट्रिक्ट इनवायरमेंट अस्सिमेंट अथॉरिटी) ने नियम कानून को ताक पर रखकर उत्खनन की अनुमति तब दी थी जब आबादी से 500 मीटर की दूरी तक उत्खनन पर रोक थी, जिसे बाद में 200 मीटर कर दिया गया। इधर हाईकोर्ट के फैसले पर वर्ष 2023 में उत्खनन के लिए सभी अनुमतियां निरस्त कर दी गई। अप्रेल 2024 तक अनुमति का समय दिया गया, लेकिन ग्रेनाइट कंपनी ने अनुमति के लिए आवेदन तक नहीं किया और उत्खनन कार्य धडल्ले से जारी है।
लवकुशनगर में ग्रेनाइट कंपनी डीजी मिनरल्स वर्ष 2017 से स्कूल-कॉलेज और घने रहवासी इलाके से 200 मीटर से भी कम दूरी में उत्खनन कर रही है।