मानसून आते ही राजधानी और उसके आसपास सैकड़ों सैलानी पिकनिक स्पॉट की ओर रुख करते हैं। इनसे अलग राजधानी में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रोमांच के लिए दुर्गम पहाड़ों की तलाश में रहते हैं। भोपाल से 65 किलोमीटर दूर स्थित है बुदनी घाट। यह ऐसा इलाका है जिसके रोमांच का मजा लेने के लिए भोपालवासी ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश समेत देश के कोने-कोने से लोग यहां आते हैं।सर्पिलाकार और देश के सबसे दुर्गम रास्तों से गुजरने का रोमांच आपको जोश से भर देगा। एक मासूम बच्चे की तरह अठखेलियां करते आप दूर-दूर तक पसरी हरियाली आपको नि:शब्द कर देती है । वहीं कदम-कदम पर वन्य जीवों का खतरा होने का अहसास भी आपके ट्रैकिंग के मजे को दोगुना कर देता है।
मानसून सीजन है और आप पिकनिक के साथ ट्रैकिंग के मूड में हैं, तो राजधानी भोपाल में आपका स्वागत है। यहां लोग पिकनिक स्पॉट के साथ ही ट्रैकिंग से रोमांच की तलाश में निकल पड़ते हैं।