आज बीजेपी की फायर ब्रांड नेता माधवी लता विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची। भारतीय जनता पार्टी की नेत्री माधवी लता रात 10:00 बजे बाबा महाकाल मंदिर पहुंची। यहां बाबा महाकाल के मंदिर गर्भगृह तक जाकर पुजारी श्रीराम गुरु के द्वारा बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कराया।
पुजारी श्री राम गुरु ने माधवी लता को बाबा महाकाल का प्रसाद दिया और बाबा महाकाल को अर्पित दुपट्टा माधुरी लता के गले में आशीर्वाद स्वरुप डाला गया।