भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 71 के किशुपुरा नंबर-3 में पुनर्मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को इसका आदेश जारी कर दिया। मतदान करने वाले मतदाताओं के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में स्याही लगाई जाएगी।
21 नवंबर को सुबह सात बजे से छह बजे तक मतदान होगा। माकपोल सुबह 5.30 बजे प्रारंभ होगा। इसके लिए मतदान दल सामग्री सहित 20 नवंबर को रवाना होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने भिंड जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को पुनर्मतदान कराने के पूर्व मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को विधिवत प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। पुनर्मतदान की सूचना समस्त अभ्यर्थियों एवं राजनीति दलों दी जा रही है।