मध्यप्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां शुरु हो चुकी हैं। कई जिलों में आंधी-पानी का दौर चालू है। बीते दिन भी ऐसा ही मौसम प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला। छिंदवाड़ा, सीहोर सहित कई जिलों में बारिश हुई, जबकि राजधानी भोपाल में भी रात को बूंदाबांदी हुई और बादल छाए रहे। सिवनी, रायसेन, बुरहानपुर और धार में भी पानी गिरा।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि प्रदेश में मानसून की एंट्री गड़बड़ाती दिख रही है। तय समय से 2-3 दिन के बाद ही मानसून के आने की संभावना दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। दक्षिण हिस्से में बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी हुई है। यही कारण है कि मानसून थोड़ा सा आगे बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 2024 में मध्य प्रदेश में मानसून दो दिन देरी से पहुंचेगा. संभावना जताई गई है कि मध्य प्रदेश में इस वर्ष मानसून 18-19 जून तक एंट्री करेगा।
Comments (0)