राजधानी भोपाल में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद’ का नारा लगाते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर उस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसी आरोपी को हाईकोर्ट ने एक अनोखी शर्त पर जमानत दी है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। शर्त के मुताबिक आरोपी महीने में दो बार भारत माता की जय का नारा लगाते हुए 21 बार राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देगा।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने वायरल वीडियो के आरोपी फैजान खान को जमानत दी तो है लेकिन एक शर्त पर। उसे केस खत्म होने तक महीने में 2 बार पुलिस स्टेशन में लगे तिरंगे के सामने खड़े होकर भारत माता की जय का नारा लगाना होगा और 21 बार झंडे को सलामी देनी होगी।