बुधनी में होने वाले विधान सभा उप चुनाव के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहायक प्रभारी आनंद चौधरी एवं प्रभारी बनाए गए शैलेन्द्र पटेल भैरूंदा, गोपालपुर एवं लाडक़ुई ब्लॉक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में चर्चा की।
बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद से खाली है। उपचुनाव में कांग्रेस इसे जीतने के लिए जी-जान लगा रही है। बुधनी में पहुंचे पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा कि उप चुनाव के लिए हमें पूरी तरह कमर कसना है। कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद का हमारा उद्देश्य है कि हम जमीनी कार्यकर्ताओं द्वारा बताए जाने वाले नेता को ही बुधनी विधानसभा से उम्मीदवार बनाएंगे। हमें इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूती के साथ उठाते हुए विजय दिलाना है। बुधनी पहले कांग्रेस का गढ़ था और हमें वापस इसे कांग्रेस के गढ़ में तब्दील करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि प्रत्याशी का चयन जमीनी कार्यकर्ताओं द्वारा दी जाने वाली राय के आधार पर ही होगा। कार्यकर्ताओं के ऊपर कोई भी प्रत्याशी थोपा नहीं जाएगा। हमारा मकसद इस विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करना है।
बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद से खाली है। उपचुनाव में कांग्रेस इसे जीतने के लिए जी-जान लगा रही है। कांग्रेस नेताओं ने यहां कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में चर्चा की। फिलहाल चार नाम सामने आए हैं।
Comments (0)