जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आज यानी की रविवार को बलिदान दिवस है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि, महानायक हैं डॉक्टर मुखर्जी। देश की बड़ी चुनौतियों के खिलाफ अपनी भूमिका निभाई। कश्मीर, बंगाल की चुनौतीयों का सामना किया। कश्मीर के लिए जो कहा वह करके दिखाया।
सिवनी गौहत्या मामले पर सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि, सभी जिलों को गौवंश को लेकर निर्देश दिये गए है। गौवंश अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, कठोर कार्रवाई करें।