सरकारी स्कूलों में प्राइमरी टीचर्स की भर्ती की जाना है। इस भर्ती में वे अभ्यर्थी अयोग्य हैं जिन्होंने डिग्री हासिल की है। केवल डिप्लोमाधारी ही आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए नवम्बर मप्र प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) पात्रता परीक्षा का आयोजन कराएगा। इसमें शामिल होने आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है । प्राइमरी स्कूलों में करीब तीस हजार शिक्षकों की कमी है। अभी अतिथि शिक्षक इसे पूरा कर रहे हैं। इस कमी को दूर करने स्थाई शिक्षक रखे जाने है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशल बोर्ड इसके लिए 10 नवम्बर को पात्रता परीक्षा कराएगा। इस परीक्षा में हासिल अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
नवम्बर में मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) पात्रता परीक्षा का आयोजन कराएगा।