लोकसभा चुनाव 2024 की हार कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दल पचा नहीं पा रहे हैं। चुनाव के परिणाम आने के कुछ दिनों बाद विपक्षी पार्टी के बड़े लीटर ने सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी पर लगातार निशाना साधा है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, NDA सरकार गलती से बनी है। यह कभी भी गिर सकती है। उनके इस बयान पर अब कांग्रेस नेता ने भी तंज कसना शुरु कर दिया है।
लक्ष्मण सिंह ने अपनी पार्टी की टॉप लीडरशिप और खड़गे को सलाह दी है
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, हम केंद्र में सरकार गिराने की सोच रहे हैं। जबकि हम मध्य प्रदेश में ही अपनी सरकार बचा नहीं सके। लक्ष्मण सिंह ने अपनी पार्टी की टॉप लीडरशिप और खड़गे को सलाह दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, हम केंद्र में सरकार गिराने की सोच रहे हैं,जबकि मध्यप्रदेश में हम बनी सरकार नहीं बचा पाए। अच्छा होगा हम इस सरकार को गिराने के बजाए,अगली सरकार हमारी कैसे बने उस पर ध्यान दें तो उचित होगा।
लक्ष्मण सिंह कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं
आपको बता दें कि, लक्ष्मण सिंह कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। एमपी में लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को आड़े हाथ लिया था। चाचौड़ा से विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही वे पार्टी और नेताओं पर हमलावर हैं। गौरतलब है कि, साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में गुना जिले की चाचौड़ा सीट से लक्ष्मण सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
Comments (0)