मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठे मिधिली तूफान और उत्तर भारत में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते वर्षा के आसार हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में 26-27 नवंबर को हल्की वर्षा हो सकती है। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। इसके बाद नवंबर अंत से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और तेज सर्दी शुरू हो जाएगी।
वैसे प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान गिरने से सुबह और रात में ठंड का अहसास होने लगा है। धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, नरसिंहपुर जैसे 20 जिले ऐसे हैं, जहां सोमवार को भी तामपान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
बंगाल की खाड़ी में तूफान मिधिली उठा है। इसके साथ ही 24-25 नवंबर को उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ पहुंच रहा है।
इसके चलते अभी आने वाले एक हफ्ते तक तेज ठंड की संभावना नहीं है। 26 या 27 नवंबर को कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। खासकर पश्चिमी हिस्से में वर्षा होने के आसार हैं।
मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठे मिधिली तूफान और उत्तर भारत में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते वर्षा के आसार हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में 26-27 नवंबर को हल्की वर्षा हो सकती है। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे। इसके बाद नवंबर अंत से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और तेज सर्दी शुरू हो जाएगी। वैसे प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान गिरने से सुबह और रात में ठंड का अहसास होने लगा है। धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, नरसिंहपुर जैसे 20 जिले ऐसे हैं, जहां सोमवार को भी तामपान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
Comments (0)