मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और राजस्थान में मौजूद प्रति चक्रवात के कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। आज जबलपुर, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। शेष इलाकों में नमी कम होने से रात के तापमान में गिरावट आने लगी है। गुरुवार को प्रदेश के पांच शहरों राजगढ़, ग्वालियर, नौगांव, खजुराहो और रीवा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और राजस्थान में मौजूद प्रति चक्रवात के कारण प्रदेश में बारिश हो रही है।