साय कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार की रात दिल्ली रवाना हुए। उनकी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दोपहर 12 बजे मुलाकात होगी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री साय और मोदी के बीच प्रदेश के दो नए मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर मंत्रणा हो सकती है। इसके बाद साय दोपहर तीन बजे संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे।
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री दिल्ली से लौटने के बाद नए मंत्रियों के नाम का ऐलान कर सकते हैं। इसके बाद जुलाई के प्रथम सप्ताह में मंत्रियों का शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा। बतादें कि दो दिन पहले सीएम ने राज्यपाल से मुलाकात की थी, तभी से साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चा तेज है।

Comments (0)