मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज सातवां दिन है। सदन में परिवहन घोटाले और सौरभ शर्मा का मुद्दा गूंजेगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, हेमंत कटारे, प्रताप ग्रेवाल के ध्यानाकर्षण पर चर्चा होगी। परिवहन नाकों पर होने वाली अवैध वसूली का मुद्दा उठाएंगे। 2025-26 के आय व्यय पर सामान्य चर्चा का पुनर्ग्रहण, 2025-26 के बजट पर विभाग वार सदन में मतदान होगा। विधानसभा में आज 60 याचिकाएं, दो ध्यानाकर्षण लगाए जाएंगे।
एमपी विधानसभा में फाग महोत्सव
एमपी विधानसभा में आज फाग महोत्सव मनाया जाएगा। सीएम डॉ मोहन यादव भी इस महोत्सव में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित विधानसभा के सदस्य में शामिल होंगे। फाग महोत्सव में रंगारंग संगीत की भी प्रस्तुति होगी। विधानसभा के सदस्य फाग के रंग में रंगे हुए नजर आएंगे।