मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा 110 पदों के लिए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 की परीक्षा रविवार को आयोजित की जा रही है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा का पहला पेपर सामान्य अध्ययन का रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गया, जो 12 बजे खत्म होगा।
वहीं दूसरी पाली में सामान्य अभिरूचि परीक्षण का पेपर दोपहर 2.15 बजे से 4.15 बजे तक होगा। राजधानी भोपाल में 42 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें भोपाल समेत आसपास के करीब 14 हजार अभ्यर्थी शामिल हों रहे हैं। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होगा। इसके अलावा आज राज्य वन सेवा परीक्षा भी होगी।
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी सुबह निर्धारित समय से पहले ही पहुंच गए। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई।
गौरतलब है कि नीट और नेट परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच हो रही इस परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। इसके मद्देनजर नकल पर लगाम कसने के लिए न केवल आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, बल्कि कंट्रोल रूम बनाकर आनलाइन मानिटरिंग भी की जा रही है।