मध्य प्रदेश के नए मुखिया डॉ. मोहन यादव बनते ही शहर की सरकार भी एक्शन में नजर आने लगी है। इंदौर नगर निगम का अमला एक और मांस मछली की दुकान हटाने में लगा है वहीं निगम का दूसरा अमला शहर के प्रमुख बाजार राजवाड़ा के चारों तरफ हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मुहिम में आज सक्रिय दिखाई दिया।
बृजमोहन भगोरिया के नेतृत्व में राजवाड़ा के चारों तरफ फुटपाथ तक किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।