भगवान राम का नाम स्मरण करते ही न जाने कितने पाप धुल जाते हैं। सनातन धर्म के ऐसे आदर्श चरित्र की चर्चा भारत के हर घर में होती है, फिर चाहें वो एक मनुष्य के रूप में हो, एक बेटे के रूप में हो, एक भाई के रूप में हो, जब भी एक राजा के रूप में हो या एक पति के रूप में हो, श्रीराम हर रूप में लोगों के लिए आदर्श हैं।
मध्यप्रदेश के नौनिहाल अब भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र को पढ़ेंगे। श्रीकृष्ण की कार्यपद्धति, महाभारत के समय दिए गए उनके उपदेश को भी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।