अयोध्या में सोमवार (22 जनवरी) को राम मंदिर का उद्घाटन और भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मूहुर्त में संपन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके साथ ही रामलला की पहली संपूर्ण तस्वीर भी सामने आ गई। वहीं साथ ही देशवासियों का सदियों लंबा इंतजार भी खत्म हुआ। प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही नेताओं की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी हैं।
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रतिक्रिया दी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी जाहिर करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि वर्षों की तपस्या सफल हुई। हमारे प्रभु आ गये। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 'प्रभु की कृपा भयउ सबु काजू. जन्म हमार सुफल भा आजू।'आप सबको प्रणाम, आप सबको राम राम!
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 22, 2024
सदियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमारे राम आ गये हैं। अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु राम आ गये हैं।
इस शुभ घड़ी की आपको और समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई!
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी #JaiShreeRam 🚩… pic.twitter.com/4PEKPwpK49