सीहोर के कुबेरेश्वर धाम वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के राधारानी के मायके को लेकर की गई टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद बड़ा होता नजर आ रहा है। वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज के द्वारा इस पर नाराजगी जताए जाने के बाद अब ब्रज में पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ महापंचायत बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि महापंचायत में प्रदीप मिश्रा के खिलाफ आगे किस तरह से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, इसकी रूपरेखा तैयार की जा सकती है।
राधारानी कंट्रोवर्सी को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ ब्रज में महापंचायत