बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय लगातार कांग्रेस पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह को सलाह देते हुए कहा है कि, जनवरी में रामलला के दर्शन कर लेना सारे पाप माफ हो जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, सोनिया आंटी को भी लेकर राम मंदिर में भगवान राम की शरण में चले जाओ, बुढ़ापा सुधर जाएगा।
मोदी आज देश ही नहीं दुनिया के नेता हैं
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मोदी आज देश ही नहीं दुनिया के नेता हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर नेता हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि, मैं इंटरनेट पर अमेरिका का अखबार पढ़ रहा था, जिसमें लिखा था विश्व में जो युद्ध हो रहे हैं, चाहें यूक्रेन और रूस का हो या इजराइल और फिलिस्तीन का हो। इस युद्ध को दुनिया में सिर्फ एक नेता है जो समाप्त कर सकता है, वह नरेंद्र मोदी है। विजयवर्गीय ने कहा कि, कांग्रेस के लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ षड्यंत्र रचते रहते हैं, गठबंधन बनाकर नरेंद्र मोदी को हराना चाहते हैं।
दिग्विजय सिंह राम की शरण में जाओं बुढ़ापा सुधार जायेगा
कैलाश विजयवर्गीय ने तंज भरे अंदाज में कहा कि, दिग्विजय सिंह अपनी सोनिया आंटी को लेकर अपने परिवार के साथ रामजी की शरण में जाना, जिंदगी में आपने जितने भी पाप किए होंगे हमारे राम जी इतने दयालु है कि, सब माफ कर देंगे। क्योंकि जो राम जी की शरण में पहुंच जाता है, वह राम का हो जाता है। इसलिए दिग्विजय सिंह जवानी में आपने जो भी भूल करी हो, गलती करी हो, अपना बुढ़ापा सुधार
मोदी यदि देश के पीएम नहीं होते तो राम मंदिर भी नहीं बन पाता
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, पीएम मोदी यदि देश के पीएम नहीं होते तो राम मंदिर भी नहीं बन पाता। हम बोलते थे रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। दिग्विजय सिंह बोलते थे तारीख नहीं बताएंगे, अब तो तारीख भी बता दी। कैलाश ने पूछते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह तुम्हारे नेता कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा था कि, राम काल्पनिक हैं, राम नाम का व्यक्ति हुआ ही नहीं, रामचरितमानस उपन्यास है। दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी सुन लो, राम जी बहुत दयालु है, राम जी की शरण में जो चला जाता है, उसे वह माफ कर देते हैं और जनवरी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।
Comments (0)