मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 11:30 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:45 बजे भिंड के बरासो में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। बरासो तीर्थ पर 414 फीट उत्तुंग अद्वितीय महातीर्थ का महाशिलान्यास करेंगे।
राजगढ़ को देंगे बड़ी सौगात
इसके अलावा सीएम आज राजगढ़ जिले को कई बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शौर्य स्मारक का लोकार्पण करेंगे। 200 बिस्तर के जिला अस्पताल का भी लोकार्पण करेंगे। स्टेडियम ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे राजगढ़ से भोपाल वापस लौटेंगे।
Comments (0)