मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज संभाजी महाराज पर बनी फिल्म छावा देखेंगे। शाम 7 बजे अशोका लेक व्यू होटल के ओपन थिएटर में मूवी देखेंने जाएंगे। सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री और विधायक भी मूवी का लुत्फ उठाएंगे और संभाजी महाराज के शौर्य, संघर्ष और बलिदान की कहानी को देखेंगे।
एमपी में टैक्सी फिल्म
बता दें कि एमपी में फिल्म छावा टैक्स फ्री है। सीएम डॉ मोहन यादव में 19 फरवरी को छावा फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा था कि, संभाजी महाराज ने अपने जीवन में यातनाएं सहते हुए राष्ट्र और धर्म के लिए अपने प्राण दिये थे। छावा उन पर बनी ऐतिहासिक फिल्म है। ये फिल्म राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है।
बॉक्स ऑफिस पर छावा का जलवा
गौरतलब है कि 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई छावा ने अब तक भारत में ही 550 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है और अभी भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ का भी एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
गौरवपूर्ण रहा है संभाजी महाराज का इतिहास
बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज के दिवंगत होने के बाद हिंदवी स्वराज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले संभाजी महाराज का इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है। औरंगजेब द्वारा छल-बल का उपयोग कर छत्रपति शंभूराजे और उनके मित्र कवि कलश को गिरफ्त में ले लिया गया था। इसके बाद उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार न करते हुए 39 दिन की असहनीय प्रताड़ना को स्वीकार कर धर्म का संरक्षण करते हुए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा और छत्रपति के रूप में धर्म का संरक्षण किया।
Comments (0)