उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने क्षिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। उन्होंने भारतीय नव वर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और विक्रम नव वर्ष 2082 के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विक्रम ध्वज और गुड़ी का पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर की स्थापना और रामनवमी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा को गर्व का विषय बताया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव देर रात अपने गृह नगर उज्जैन पहुंचे। क्षिप्रा नदी के तट पर उन्होंने सूर्यदेव को जल अर्पित किया। इस दौरान पर पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। यह पूजा भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा औरविक्रम नव वर्ष 2082 के शुरू होने पर की गई। उन्होंने विक्रम ध्वज और गुड़ी का भी पूजन किया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रदेश और देश के लोगों को नए साल की बधाई दी।
धूमधाम से मनाया जा रहा विक्रम नववर्ष
उज्जैन शहर ही नहीं बल्किपूरे प्रदेश भर में विक्रम नववर्ष को धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। साथ ही लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Comments (0)