मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन में भगवान महाकाल के दरबार पहुंचे। महाशिवरात्रि पर उन्होंने बाबा महाकालेश्वर की पूचा-अर्चना की। देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में भी शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव भी महाकाल की शरण में पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर की पूचा-अर्चना की।
महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। मंदिर समिति के मुताबिक, भक्त करीब 2 किमी पैदल चलकर भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। इससे पहले 25-26 फरवरी की दरमियानी रात 2:30 बजे भगवान महाकाल के पट खुले।
Comments (0)