होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। यह ट्रेनें भोपाल रेल मंडल के अनेक स्टेशनों से होते हुए रवाना होंगी। इनमें रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल और रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को त्योहार के दौरान सफर में अधिक सुविधा होगी और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी। यात्री इन विशेष ट्रेनों के टिकट किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल (02186/02185)
प्रस्थान (रीवा से) – 08 एवं 12 मार्च, दोपहर 12:30 बजे
गंतव्य (रानी कमलापति पहुंचने का समय) – रात 9:10 बजे
प्रस्थान (रानी कमलापति से) – 08 एवं 12 मार्च, रात 10:15 बजे
गंतव्य (रीवा पहुंचने का समय) – सुबह 7:30 बजे
रीवा-रानी कमलापति स्पेशल (01704/01703)
प्रस्थान (रीवा से) – 16 मार्च, शाम 6:45 बजे
गंतव्य (रानी कमलापति पहुंचने का समय) – सुबह 4:30 बजे
प्रस्थान (रानी कमलापति से) – 17 मार्च, सुबह 6:15 बजे
गंतव्य (रीवा पहुंचने का समय) – शाम 5:10 बजे
जबलपुर-दानापुर स्पेशल (01705/01706)
प्रस्थान (जबलपुर से) – 11 मार्च, रात 7:40 बजे
गंतव्य (दानापुर पहुंचने का समय) – सुबह 8:45 बजे
प्रस्थान (दानापुर से) – 12 मार्च, सुबह 11:45 बजे
गंतव्य (जबलपुर पहुंचने का समय) – रात 3:40 बजे
कोटा-दानापुर स्पेशल (09817/09818)
प्रस्थान (कोटा से) – 08 एवं 15 मार्च, रात 9:05 बजे
गंतव्य (दानापुर पहुंचने का समय) – शाम 6:30 बजे
प्रस्थान (दानापुर से) – 09 एवं 16 मार्च, रात 9:15 बजे
गंतव्य (कोटा पहुंचने का समय) – रात 10:25 बजे
रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (01663/01662)
प्रस्थान (रानी कमलापति से) – 12 एवं 15 मार्च, दोपहर 2:25 बजे
गंतव्य (दानापुर पहुंचने का समय) – सुबह 8:45 बजे
प्रस्थान (दानापुर से) – 13 एवं 16 मार्च, सुबह 11:45 बजे
गंतव्य (रानी कमलापति पहुंचने का समय) – सुबह 9:50 बजे
Comments (0)