MP में होली से कुछ दिन पहले ही गर्मी बढ़ने लगी थी। अब होली के बाद इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2-3 दिनों तक इसका ज्यादा असर नहीं होगा।
35 डिग्री रहा भोपाल का तापमान
शुक्रवार को भोपाल में दिन का तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में 3.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रात का तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।
राजस्थान में चक्रवात से MP में बढ़ी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक मार्च में दिन बीतने के साथ ही जिलों का तापमान बढ़ रहा है। राजस्थान के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में एक ऊपरी हवा का चक्रवात एक्टिव है, जिससे वहां गर्मी बढ़ गई है। ये गर्म हवा मध्यप्रदेश में भी पहुंच रही है, जिसके चलते दिन और रात के तापमान में वृद्धि हो रही है।
अगले 2-3 दिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। दिन का पारा 37-38 डिग्री या उसके आसपास और रात में 19-20 डिग्री के आसपास रह सकता है। पिछले 10 साल में सिर्फ 3 बार ऐसा हुआ जब होली पर थोड़ी ठंडक रही। करीब 7 बाद होली पर दिन में तेज गर्मी पड़ी।
मध्यप्रदेश में उज्जैन का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में 17.4 डिग्री, ग्वालियर में 18.9 डिग्री, इंदौर में 19.9 डिग्री और भोपाल में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहडोल में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 39 डिग्री रहा। वहीं कल्याणपुर में रात का तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। आंवरी (अशोकनगर) में 13.7 डिग्री, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 14.1 डिग्री, मंडला में 14.7 डिग्री और देवरा (सिंगरौली) में रात का तापमान 15.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
Comments (0)