भिंड जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक और पिकअप लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहा है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह पूरा मामला देहात थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भिण्ड इटावा रोड जवाहरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक और लोडिंग पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही जान चली गई। जबकि 17 लोग घायल हुए है। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि भावनी पुरा निवासी गिरीश वंसल अपनी बहन के घर जवाहरपुर गांव में अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ भात पहिनाए कर वापस जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है।
Comments (0)