यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इंडिगो आज यानी 1 मार्च से भोपाल और जबलपुर के बीच हवाई सेवा शुरू कर रहा है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। फ्लाइट भोपाल से शाम 5:50 बजे रवाना होगी और शाम 6:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहीं जबलपुर से शाम 7:15 बजे रवाना होगी और रात 8:15 बजे भोपाल पहुंचेगी। यह सेवा दोनों शहरों के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगी।
भोपाल से जबलपुर सिर्फ एक घंटे में
भोपाल से जबलपुर के बीच मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट उपलब्ध रहेगी।आप सिर्फ 1 घंटे में यात्रा कर सकते हैं। यह हवाई यात्रा यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगी, खासकर उन लोगों के लिए जो दो शहरों के बीच यात्रा करते हैं।
किराया
फ्लाइट के किराए की बात करें तो इस फ्लाइट का किराया फिलहाल 2499 रुपये प्रति यात्री है। इस फ्लाइट की बुकिंग करीब 15 दिनों से चल रही है।
लंबे समय से की जा रही थी मांग
बता दें कि जबलपुर से भोपाल के लिए हवाई सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। ऐसे में जबलपुर के हवाई यात्रियों के लिए ये खुशखबरी है। इसके बाद भोपाल आठवां शहर होगा जो जबलपुर से हवाई सेवा से जुड़ेगा। हालांकि इससे पहले भोपाल के लिए एक फ्लाइट थी, जिसे बंद कर दिया गया था।
Comments (0)