भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आगामी मेगा इंवेट ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दुल्हन की तैयार तैयार है। यह आयोजन 24 और 25 फरवरी को होने वाला है। इस खास कार्यक्रम में प्रदेश में कई बड़े निवेश होंगे। यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी भी इसमें शामिल होंगे। इस समिट का उद्देश्य मध्य प्रदेश में निवेश को आकर्षित करना है। इसके लिए भोपाल को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से सजाया जा रहा है।
ये देश होंगे शामिल
इस समिट में कनाडा, जर्मनी, जापान, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, कोरिया, आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, इटली, स्लोवेनिया, हॉन्ग कॉन्ग, थाईलैंड, पलाऊ गणराज्य, जमैका, कोस्टा रिका, जिबूती, फिजी, रोमानिया, रवांडा, श्रीलंका, सेशेल्स, मंगोलिया, मलेशिया, टोगो, म्यांमार, बुर्किना फासो, मोरक्को, अंगोला, बुल्गारिया और नेपाल देशों के प्रतिनिधि शामिल होकर अपनी भागीदारी देंगे। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा होगी।
दोनों दिन होंगे विभिन्न कार्यक्रम
इस दो दिवसीय समिट में कईकार्यक्रम होंगे। विभागीय शिखर सम्मेलन, विषयगत सत्र, कंट्री सेशन, मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मीटिंग आदि शामिल हैं। सांस्कृतिक संध्या और खास खान पान की भी व्यवस्था की गई है। सुबह से रात तक ये कार्यक्रम चलेंगे। इस समिट से मध्य प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होने और विकास को गति मिलगी।
Comments (0)