मध्यप्रदेश में लोगों को इन दिनों गर्मी से राहत मिली हुई है। हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। हवा की गति भी ज्यादा होने के कारण फिलहाल गर्मी से राहत मिल रही है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान नर्मदापुरम में 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं रात का सबसे कम तापमान गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। अप्रैल के पहले हफ्ते में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। हांलाकि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है। इसी कारण दिन एवं रात के तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार-सोमवार को भी मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई है। उसके बाद कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।
Comments (0)